जाने 12वीं के बाद पत्रकार बनने के लिए क्या करना चाहिए? पूरी जानकारी 2023|योग्यता,सैलरी,कार्य

अगर आप यह जानना चाहते है कि 12वीं के बाद पत्रकार बनने के लिए क्या करना चाहिए? तो आपको इस पोस्ट को शुरू से लेकर अंत तक पड़ना होगा। अगर आप भी कोई न्यूज़ का चैनल टीवी पर या ऑनलाइन मोबाइल पे देखते होंगे। तो आपके मन मैं सवाल आया होगा की सरकारी पत्रकार कैसे बने तथा अगर आप मोबाइल, कंप्यूटर , टैबलेट आदि का इस्तेमाल करते है। तो आपको पता होना चाहिए की यूट्यूब पर पत्रकार कैसे बने?

दोस्तो लगभग आज से कई दशक साल पहले टीवी तथा मोबाइल लोगो के पास नही होते थे। तब प्रिंट मीडिया का ही दबदबा तथा और आपने देखा होगा। किस उस टाइम लोग सिर्फ न्यूज पेपर को पड़कर ही जान पाते थे। किंतु आज का समय ऑनलाइन का है। तथा यूट्यूब जिसका बहुत बड़ा उदाहरण है। अगर दोस्तो आप 12वीं के बाद पत्रकार बनने के लिए क्या करना चाहिए? जानना चाहते है। तो इस पोस्ट को आगे पढ़ते रहिए।

 

जर्नलिस्ट कितने प्रकार के होते है

जर्नलिस्ट को मीडिया इंडस्ट्री के अंर्तगत रखा जाता है। तथा जर्नलिस्ट सामान्यतः निम्न भागों में बांट सकते है। पहला होता है। इलैक्ट्रोनिक मीडिया तथा प्रिंट मीडिया, पब्लिक अफेयर्स पत्रकार, ऑनलाइन मीडिया या वेब मीडिया जर्नलिस्ट, ब्लॉग लिखने वाले पत्रकार, खेल पत्रकार आदि में बांटा जाता है।

दोस्तो अगर आप 12th के बाद पत्रकार बनना चाहते है तो आपको इन दोनो में से आप को जिस मीडिया में इंटरेस्ट है। आप उसे चुन सकते है।

प्रिंट मीडिया News Paper– प्रिंट मीडिया के अंर्तगत मैगजीन, न्यूजपेपर और पत्र तथा पत्रिकाएं आती है। इसमें सभी न्यूज एक पेपर पर लिखी होती है।

इलैक्ट्रोनिक मीडिया – आज का जमाना इलैक्ट्रोनिक मीडिया का है। क्योंकि आज से कई साल पहले प्रिंट मीडिया का ही रोल था। क्योंकि उस टाइम हर किसी के पास टीवी नही होता था। किंतु आज के टाइम हर किसी के पास टीवी और मोबाइल है। और सभी न्यूज आप आसानी से अपने मोबाइल तथा टीवी पर देख सकते है। इसके अंर्तगत टीवी न्यूज, न्यूज वेबसाइट, ऑनलाइन न्यूज चैनल आदि आते है।

पब्लिक अफेयर्स पत्रकार – हर एक न्यूज के लिए अलग अलग पत्रकार होते है। तथा इनमे पब्लिक अफेयर्स पत्रकार भी होते है। यह पत्रकार इकोनॉमी से संबंधित न्यूज दिखाते है। जैसे की भारत सरकार की पॉलिसी के बारे में और देश की आर्थिक समस्या और ग्रोथ तथा बजट, मिलिट्री डिफेंस से संबंधित न्यूज।

खेल पत्रकार – इसके अंदर पत्रकार देश और विदेश में चल रहे सभी गेम्स के टूर्नामेंट और इनसे संबंधित न्यूज को दिखाते है। क्योंकि कोई भी एक पत्रकार सभी न्यूज को नहीं दिखा सकता और न ही किसी एक पत्रकार को हर एक फील्ड की जानकारी होती है।

क्राइम न्यूज पत्रकार – देश और विदेश में हो रहे सभी क्राइम की जानकारी प्रदान करने वाले पत्रकार को क्राइम रिपोर्टर कहा जाता है। यह क्राइम की पुख्ता जानकारी के आधार पर अपनी रिपोर्ट तैयार कर न्यूज प्रदर्शित करते है। 

ब्लॉग लिखने वाले पत्रकार – दोस्तो तकनीक की दुनिया में आज पत्रकार अपने ब्लॉग के माध्यम से न्यूज लिखते है। ब्लॉग एक ऐसा माध्यम होता है। जहा से आप न्यूज को पड़कर जानकारी हासिल करते है। जहा पत्रकार अपनी समझ के अनुसार ब्लॉग पोस्ट डालता है।

ऑनलाइन मीडिया या वेब मीडिया पत्रकार – दोस्तो आज कल हम देखते है। की अब हर कोई ऑनलाइन न्यूज दिखाता है। जैसे की यूट्यूब पर हम अब आसानी से न्यूज को देख सकते है। 

प्राइम टाइम पत्रकार – प्राइम टाइम की न्यूज पड़ना किसी भी पत्रकार का सपना होता हैं। क्योंकि आज के समय में हर किसी के पास न्यूज देखने का समय नहीं होता है। इसलिए अधिकतर लोग प्राइम टाइम की न्यूज देखते है। इसलिए हर एक पत्रकार प्राइम टाइम में आना चाहता है।

 

पत्रकार का क्या काम होता है?

 

अगर आप पत्रकार बनना चाहते है। तब आपके में में यह प्रश्न आया होगा कि आखिर पत्रकार का क्या काम होता है? तथा वह अपने जॉब टाइम में किस प्रकार के कार्य करता है। दोस्तो पत्रकार की पोस्ट बहुत दायित्व से भरी होती है। और पत्रकार के द्वार ही सभी न्यूज को न्यूज चैनल पर दिखाया जाता है। क्योंकि किसी न्यूज को दिखाने के लिए पत्रकार की जरूरत होती है। इसके अतरिक्त पत्रकारों द्वारा गांव तथा शहरों में जाकर सर्वे भी किया जाता है।

पत्रकार के माध्यम से करेंट में चल रही अच्छी और बुरी घटनाओं का विवरण पत्रकार के माध्यम से संचालित होता है। पत्रकार का कार्य न्यूज रिपोर्टिंग करना और इंटरव्यू लेना भी होता है।किंतु इसके लिए आपको भी तैयार रहना होता है। और आपको लोगो तक सिर्फ विश्वशनीय न्यूज ही लोगो तक पहुंचने का कार्य करे। जिससे लोगो में उसके प्रति जागरुकता बड़ें।

 

पत्रकार बनने के लिए क्या -क्या गुण होने चाहिए?

पत्रकार की पोस्ट किसी भी देश के लिए प्रतिष्ठित जॉब होती है। इसके लिए आपके अंदर बहुत से गुण होने चाहिए तभी आप एक सफल पत्रकार बन सकते है। आपके अंदर निम्न गुण होने आवश्यक है।

  • आपके पास देश विदेश में चल रही करेंट समस्याओं के विषय में पता होना चाहिए।
  • आपके भीतर अच्छे निर्णय लेने का कौशल होना आवश्यक है।
  • आप में किसी भी बात को सुनने का हुनर होना चाहिए। तथा दूसरे लोग किस प्रकार का नजरिया रखते है। यह भी समझ आपमें होना आवश्यक है।
  • आपमें तर्क वितर्क करने का कौशल होना आवश्यक है।
  • मुश्किल परिस्थितियों में अपने आप पर सयम रखना आना चाहिए।
  • आपके अंदर न्यूज को जल्दी जल्दी पढ़ना आना चाहिए। क्योंकि आज कल सुपर फास्ट न्यूज पड़ी जाती है।
  • आपको तय समय के भीतर अपना कार्य समाप्त करना आना चाहिए।

 

पत्रकार (Journalist) कहाँ काम करते है?

 

पत्रकार के लिए कोई जगह निश्चित नहीं होती है। क्योंकि अगर आप एक पत्रकार है तो आपको डेस्क या फील्ड जॉब के लिए जाना पड़ता है। क्योंकि पत्रकार के तौर पर आपके कई काम तथा जिम्मेदारियां दी जाती है। अगर आप पत्रकार बनते है तो आपको किसी भी न्यूज की पारदर्शिता जांचने के लिए फील्ड में जाना होगा। तथा उसके बाद आपको न्यूज रिपोर्टिंग रूम में न्यूज पड़कर लोगो को बतानी होती है।

अगर कही कोई नेता, अभिनेता या कोई सेलिब्रिटी आता है। तो उसकी रिपोर्टिंग तैयार करने के लिए आपको बाहर जाना होता है। तथा पूरी रिपोर्टिंग तैयार करनी होती है। इसके बाद पूरी न्यूज को एडिटर के द्वारा एडिटिंग किया जाता है। उसके बाद आपको उस पूरी रिपोर्ट को लोगो को बताना होता है।

 

पत्रकार के लिए कौन सी डिग्री चाहिए?

 

अब हम पत्रकारिता के लिए क्या योग्यता चाहिए? के विषय में बताने वाले है। तथा पत्रकार बनने के लिए आपके पास कोन सी डिग्री चाहिए यह भी बताएंगे।

दोस्तो आपके पास पत्रकार बनने के लिए निम्न योग्यता होनी चाहिए।

  • आपके पास 12th की परीक्षा 50% अंको से पास होनी चाहिए।
  • इसके बाद आप पत्रकारिता में डिप्लोमा या डिग्री कोर्स में एडमिशन ले सकते है।
  • अगर आप पोस्ट ग्रेजुएशन करना चाहते है। तो आपके पास ग्रेजुएशन में पत्रकारिता से संबंधित डिग्री होना आवश्यक है।

 

12वीं के बाद पत्रकार बनने के लिए क्या करना चाहिए?

12वीं के बाद पत्रकार बनने के लिए आपके पास 12वीं में 50% अंको के साथ उत्तीर्ण होना आवश्यक है। तथा इसके बाद आप पत्रकारिता के लिए डिग्री या डिप्लोमा करने की अवश्यकता होगी। इसके लिए आप सरकारी या प्राइवेट कॉलेज में एडमिशन ले सकते है। अगर आप सरकारी कॉलेज चाहते है तो आपको एग्जाम निकालना होता है। जिसके लिए आपको कठिन परिश्रम करने की आवश्यकता होती है।

इसके लिए आप निम्न कोर्स कर सकते है।

  • पीजी डिप्लोमा इन ब्रॉडकास्ट जर्नलिज्म
  • पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म
  • पीजी डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन
  • पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन
  • पीजी डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन
  • एडवरटाइजिंग एंड जर्नलिज्म
  • पीजी डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म

 

एक पत्रकार की सैलरी कितनी होती है?

एक पत्रकार की सैलरी आपके अनुभव पर आधारित होती है। किंतु शुरुआती सैलरी आपको 15 से 20 हजार के आस पास हो सकती है। तथा इसके बाद आपको जितना अनुभव होता जायेगा आप एक जॉब से दूसरी जॉब को चुन सकते है। जिसमे आपको अच्छा पैकेज मिले। क्योंकि शुरुआत में हर किसी को कम सैलरी मिलती है। आपको अपनी लगन के साथ काम करते जाना है तथा अपने आप को एक नए मुकाम पर पहुंचना है।

 

पत्रकार बनने के लिए कितनी फीस लगती है?

दोस्तो पत्रकार बनना आसान नहीं होता है। क्योंकि इसकी फीस काफी होती है। आपको पत्रकार बनने के लिए आपको 50 हजार रुपए से लेकर 2 लाख तक सालाना फीस होती है। किंतु इसके अतरिक्त कुछ सरकारी कॉलेज भी होते है जहा से आप कम फीस में भी पत्रकार बन सकते है।

 

पत्रकार बनने के लिए कौन सा कॉलेज सबसे अच्छा है?

 

पत्रकार बनने के लिए एक अच्छा कॉलेज का होना भी आवश्यक है। क्योंकि अच्छे कॉलेज से ही आप एक अच्छे पत्रकार बन सकते है। इसके लिए आप निम्न कॉलेज को चुन सकते है।

प्राइवेट कॉलेज पत्रकारिता के लिए-

  1. पहला जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी, जयपुर, राजस्थान।
  2. दूसरा मणिपाल यूनिवर्सिटी, जयपुर।
  3. तीसरा एमिटी यूनिवर्सिटी, नोएडा और जयपुर

सरकारी कॉलेज पत्रकारिता के लिए –

  • जामिया मिलिया इस्लामिया
  • माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विवि, भोपाल
  • आईआईएमसी, सिर्फ डिप्लोमा कोर्स
  • महात्मा गांधी विवि, वर्धा।
  • बीएचयू, वाराणसी।

 

निष्कर्ष – Conclusion

साथियों इस पोस्ट में हमने 12वीं के बाद पत्रकार बनने के लिए क्या करना चाहिए?और पत्रकारिता के लिए क्या योग्यता चाहिए? के विषय में जानकारी प्रदान की है। अगर आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी से लाभ हुआ है। तो आप हमे कमेंट के माध्यम से अपनी प्रतिक्रिया दे सकते है। तथा अगर आप हमसे कोई अन्य जानकारी पाना चाहते है तो आप हमसे संपर्क कर सकते है। ऐसी ही शानदार जानकारी के लिए हमसे जुडें रहिए।

Leave a comment