महिलाओं के लिए ग्रेजुएशन के बाद सरकारी नौकरी कौन-कौन सी है? जाने

आज की इस पोस्ट मे हम जानेंगे की महिलाओं के लिए ग्रेजुएशन के बाद सरकारी नौकरी कौन कौन से विभाग से निकलती है। आज के युग में महिलाएं भी पुरुषों के समान अच्छी नौकरी के अवसर देखती है। क्योंकि महिलाए भी अपने पैरो पर खड़ा होना चाहती है। तथा वह समाज मैं उच्च मान सम्मान प्राप्त करना चाहती है। किंतु अधिकतर महिलाएं प्राइवेट जॉब की जगह सरकारी नौकरी की तरफ अधिक झुकाव रखती है।

क्योंकि सरकारी नौकरी मैं जॉब करने का टाइम निश्चित होता है। जबकि प्राइवेट नौकरी मैं टाइम निश्चित नहीं होता है। प्राइवेट जॉब के कारण शादी शुदा महिलाओं के लिए अधिक प्रॉब्लम होती है। क्योंकि घर गृहस्थी भी महिलाओं को देखना होता है। जिसके कारण महिलाओं के लिए सरकारी नौकरी सबसे बेस्ट विकल्प है।

महिलाओं के लिए किसी भी जॉब को चुनना काफी कठिन होता है। क्योंकि फैमिली और जॉब को एक साथ समन्वय रखना काफी कठिन होता है। जिसके कारण महिलाएं कुछ ही जॉब को अपनी प्राथमिकता देती है। हम आपको बहुत सी जॉब की जानकारी दे रहे है। जो आपके लिए पसंद का कारण बन सकती है।

महिलाओं के लिए ग्रेजुएशन के बाद सरकारी नौकरी

महिलाओं के लिए ग्रेजुएशन के बाद सरकारी नौकरी विभिन्न विभागों में निकलती है। जो की राज्य तथा केंद्र सरकार द्वारा प्रतिवर्ष निकली जाती है। इनमे प्रत्येक वर्ष लाखो महिलाएं प्रतिभाग करती है। सबसे पहले जान लेते है की किस किस विभाग मैं कोन कोन सी नौकरी निकलती है फिर उनको हम विस्तार से जानेंगे।

  • एसएससी SSC
  • बैंक पीओ और क्लर्क
  • टीचिंग भर्ती
  • रेलवे
  • संघ लोक सेवा आयोग
  • पुलिस नौकरियां

 

महिलाओं के लिए एसएससी (SSC) में भर्ती

Staff Selection Commission (कर्मचारी चयन आयोग) प्रतिवर्ष हजारो की संख्या मे भर्ती निकालता है। जिसमे इंटर से लेकर ग्रेजुएशन की जॉब निकलती है। लेकिन अगर आप सिर्फ ग्रेजुएशन की वेकेंसी मैं फॉर्म भरना चाहती है तो आप एसएससी मैं सीजीएल का फॉर्म भर सकते है। जिसमे अधिकारी की पोस्ट से लेकर असिस्टेंट की जॉब पा सकते है। सीजीएल की जॉब ग्रेजुएशन करने वाली महिलाओं के लिए यह सरकारी नौकरी सबसे बेस्ट होती है। इसमें आप टैक्स इंस्पेक्टर, एक्सरसाइज़ इंस्पेक्टर आदि बेहतरीन पोस्ट इसके अंर्तगत आती है।

 

बैंक पीओ तथा क्लर्क की सरकारी नौकरी महिलाओं के लिए –

आईबीपीएस द्वारा हर साल हजारों की संख्या मैं बैंक पीओ तथा क्लर्क की वेकेंसी हर साल आती है। जिसमे लाखो छात्र फॉर्म भरकर अपने सपनो को नई उड़ान देते है। अगर आपको पब्लिक से डील करना पसंद है। तो आप के लिए ये बैंक की सरकारी जॉब आपकी ड्रीम जॉब बन सकती है। वैसे भी महिलाओं के लिए बैंक की जॉब सबसे बेस्ट होती है। क्योंकि महिलाओं की कम्युनिकेशन स्किल काफी अच्छी होती है। बैंक मैं दो प्रकार की जॉब होती है एक पीओ जो की अधिकारी की पोस्ट है। तथा दूसरी क्लर्क की जॉब। पीओ तथा क्लर्क की वेकेंसी अलग अलग बैंको मैं आती है। सभी एग्जाम को आईबीपीएस कराता है। बैंक के अंदर निम्न विभाग मैं वेकेंसी आती है।

  1. आईबीपीएस पीओ
  2. आईबीपीएस क्लर्क
  3. आईबीपीएस आरआरबी पीओ
  4. आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क
  5. एसबीआई पीओ
  6. एसबीआई क्लर्क
  7. आरबीआई ग्रेड बी
  8. भारतीय रिजर्व बैंक के सहायक

 

रेलवे में महिलाओं के लिए भर्ती –

रेलवे की भर्ती केंद्र सरकार द्वारा कराई जाती है। इसमें भी लाखों की संख्या मैं भरती आती है। तथा रेलवे एक ऐसा विभाग है जिसमे करोड़ों की संख्या मैं छात्र फॉर्म भरते है। रेलवे मैं कई सारे पद आते है। जिसमे आपको अच्छी सैलरी मिलती है। तथा जिसमे ट्रांसफर पॉलिसी महिलाओं के लिए काफी अच्छी है। रेलवे में विभिन्न पदों पर भारी संख्या मैं वैकेंसी निकलती है। रेलवे द्वारा होने वाली परीक्षाएं –

  • रेलवे समूह डी
  • रेलवे आरआरबी जेई
  • रेलवे आरआरबी एनटीपीसी
  • रेलवे आरआरबी एएलपी

 

महिलाओं के लिए टीचिंग भर्ती –

महिलाओं द्वारा सबसे पसंद की जाने वाली जॉब है टीचिंग भरती। क्योंकि टीचिंग भरती मैं महिलाओं के लिए बहुत ही आसान होता है। जहा वह जॉब करना चाहती है तो उन्हें वहा आसानी से पोस्टिंग मिल जाती है। क्योंकि टीचिंग भरती मैं महिलाओं के लिए प्रतेक राज्य मैं उनके मनपसंद जनपद को प्राथमिकता दी जाती है।

महिलाएं के लिए यह जॉब आसान होती है। क्योंकि उन्हें टीचिंग करना काफी पसंद होता है। किंतु अगर आप एक टीचर बनना चाहती है तो आपको बीएड या बीटीसी करना होगा। जो की ग्रेजुएशन के बाद ये कोर्स होता है। जिससे आप प्राइमरी तथा अपर प्राइमरी और टीजीटी का फॉर्म भर अध्यापक बन सकती है। इसके अलावा अगर पीजीटी का फॉर्म भरना चाहती है तो आपको पीजीटी करना होगा।

 

महिलाओं के लिए पुलिस भर्ती –

प्रत्येक राज्य द्वारा पुलिस की भर्ती निकली जाती है। जिसमे हवलदार , सब इंस्पेक्टर, तथा दरोगा की जॉब प्रत्येक वर्ष निकलती है। अगर आपको पुलिस विभाग की जॉब पसंद है तो आप भी इस विभाग से जुड़कर सामाजिक कार्यों मैं अपनी सहभागिता दे सकती है।

पुलिस विभाग की नौकरी बहुत दायित्व से भरी होती है। पुलिस विभाग की नौकरी महिलाएं कम पसंद करती है। क्योंकि इस विभाग मैं दिन रात नौकरी करनी पड़ती है। जिससे शादी शुदा महिलाए इस जॉब को करने के लिए अपनी प्राथमिकता नहीं दे देती है।

महिलाओं के लिए एएनएम, जीएनएम की भर्ती –

अगर आपने ANM या GNM का कोर्स कर लिए है। तो आपके लिए हर एक राज्य में Nurshing की जॉब निकलती है। Nurshing की जॉब महिलाओं के लिए सबसे अच्छी जॉब होती है। क्योंकि यह जॉब सरकारी हॉस्पिटल के लिए निकलती है। जिसमे आपके लिए अच्छी सैलरी मिलती है। अगर आप चाहे तो प्राइवेट जॉब भी कर सकती है। क्योंकि हर एक हॉस्पिटल में एएनएम जीएनएम कोर्स करने वाली महिलाओं को काफी जरूरत होती है।

 

संघ लोक सेवा आयोग में महिलाएं के लिए नौकरी –

पुरुष हो या महिला हर किसी को यह जॉब पसंद होती है। किंतु इस परीक्षा को पास करने के लिए बहुत मेहनत करनी होती है। हर साल इस परीक्षा में लाखों छात्र देते है। जिसमे से कुछ हजार लोग ही अपनी ड्रीम जॉब ले पाते है।

अगर आप भी इस परीक्षा को पास कर लेती है। तो इस जॉब से बढ़िया महिलाए के लिए कोई और जॉब नहीं हो सकती। इस परीक्षा के लिए निम्नतम ग्रेजुएशन की आवश्यकता होती हैं। अगर आप भी एक अधिकारी बनना चाहती है। और एक अच्छी पैकेज की सैलरी लेना चाहती है। तो यह जॉब आप कर सकती है।

निष्कर्ष – Conclusion

आप सभी को हमारी पोस्ट महिलाओं के लिए ग्रेजुएशन के बाद सरकारी नौकरी कैसी लगी। हमे अपनी प्रतिक्रिया देकर हमे अपना फीडबैक अवश्य दे। अगर इस पोस्ट से संबंधित और कोई जानकारी पाने के लिए हमे कमेंट करे।

 


FAQ महिलाओं के लिए ग्रेजुएशन के बाद सरकारी नौकरी –


 

Q.1 गर्ल्स के लिए बेस्ट गवर्नमेंट जॉब कोन सी है?

Ans. गर्ल्स के लिए बेस्ट जॉब बैंक पीओ, क्लर्क तथा टीचिंग की जॉब सबसे बेस्ट होती है।

Q.2 लेडीस के लिए कौन सी सरकारी नौकरी आसान है?

Ans. लेडीस के लिए सबसे आसान नौकरी टीचिंग की होती है। क्योंकि इस जॉब को करते हुए वह अपने परिवार को भी बड़ी आसानी से देखभाल कर सकती है।

Q.3 लड़कियों के लिए कौन सा जॉब अच्छा है?

अगर आप एक लड़की है तो आपके के लिए एसएससी सीजीएल , बैंक पीओ, क्लर्क,तथा टीचिंग की जॉब सबसे बेहतरीन रहेगी।

Q.4 ग्रेजुएशन के बाद लड़कियों के लिए कौन सी नौकरी सबसे अच्छी है?

Ans. ग्रेजुएशन के बाद अधिकतर लड़कियां बीएड या बीटीसी करती है। क्योंकि लड़कियों की पहली पसंद टीचिंग करना होता है। अगर आप भी सरकारी अध्यापक बनना चाहती है। तो आपको बीएड या बीटीसी/डीएलएड कर लेना चाहिए।

 

1 thought on “महिलाओं के लिए ग्रेजुएशन के बाद सरकारी नौकरी कौन-कौन सी है? जाने”

Leave a comment