जाने 2024 में D.el.ed में कौन-कौन से सब्जेक्ट होते हैं? सभी सेमेस्टर की जानकारी।

  • इस आर्टिकल मैं हम बात करने वाले हैं कि Up Deled Kya Hai और आपको D.el.ed में कौन-कौन से सब्जेक्ट होते हैं? बताएंगे। अगर आप भी यूपी से डीएलएड करना चाहते हैं। तो आप इस आर्टिकल मैं इससे संबंधित सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Up Dled को पहले बीटीसी के नाम से जाना जाता था किंतु अब इस कोर्स का नाम बदलकर डीएलएड कर दिया गया है। यह कोर्स बीएड की तरह ही होता है। किंतु डीएलएड करने वाले छात्र सिर्फ प्राइमरी और अपर प्राइमरी (कक्षा 1 से 8 तक) के बच्चो को पढ़ाने के लिए योग्य होते है। अगर आप डीएलएड कोर्स को करने की सोच रहे है। तो हम आपको UP Dled Kya Hai तथा D.el.ed में कौन-कौन से सब्जेक्ट होते हैं? से संबंधित सभी जानकारी प्राप्त करेंगे।

Up Dled Kya Hai- उत्तर प्रदेश डीएलएड क्या है? 

यूपी डीएलएड क्या है के विषय मैं जाने से पहले हम जान लेते है की डीएलएड की फुल फॉर्म क्या होती है? फिर हम D.el.ed में कौन-कौन से सब्जेक्ट होते हैं? कि जानकारी प्राप्त करेंगे। डीएलएड कि फुल फॉर्म डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन है। अगर आप डीएलएड करना चाहते है। तथा आप अपना भविष्य टीचिंग मैं बनाना चाहते है तो आप इस कोर्स को कर सकते है।

डीएलएड प्रत्येक वर्ष हर राज्य द्वारा कराया जाता है। तथा प्रत्येक साल लाखों छात्र इसमें प्रवेश लेते है। अगर आपमें छात्रों को पढ़ाने का हुनर है तो आप इस कोर्स को कर सकते है। डीएलएड दो साल की अवधि का होता है। और इसमें दो साल मैं 4 सेमेस्टर होते है। यानी प्रत्येक साल 2-2 सेमेस्टर होते है।

Up Deled Syllabus Pdf 

साथियों अगर आप डीएलएड करना चाहते है। या इसे करने की सोच रहे है। तो आप इसे करने से पहले इसके सिलेबस को जान ले क्योंकि सिलेबस से आपको पता चल जाता है। की आपको डीएलएड करने में क्या परेशानी आ सकती है। अगर आप भी डीएलएड को अच्छे नंबर से पास करना चाहते है। तो इसके लिए आपको सिलेबस डाउनलोड करने की आवश्यकता होगी।

डी एल एड के लिए योग्यता यूपी मैं क्या है?

डीएलएड करने के लिए आपके पास ग्रेजुएशन होना जरूरी है क्योंकि ग्रेजुएट होने के बाद ही आप इस कोर्स मैं एडमिशन ले सकते है। इसके लिए आपकी न्यूनतम आयु 17 वर्ष तथा अधिकतम निर्धारित नहीं है। और 12th मैं आपके न्यूनतम 50% होना अनिवार्य है। अन्यथा आप डीएलएड नही कर सकते है।

Dled Mai Admission Kaise Hota Hai?

अब तक हमने जाना की यूपी डीएलएड क्या है? और अब इसका procedure क्या होता है। इसके विषय मैं जान लेते है। अगर आप डीएलएड 2023 मैं करना चाहते है तो आपको इसके प्रोसीजर के विषय मैं पता होना चाहिए।

  1. डीएलएड के एडमिशन के फॉर्म मई या जून के आस पास आते है
  2. अगर आप एडमिशन लेना चाहते है तो आपको सरकारी रिजल्ट जैसी वेबसाइट को देखते रहना चाहिए।
  3. इस फॉर्म मैं आपसे आपके हाईस्कूल, इंटर तथा ग्रेजुएशन के मार्क्स की डिटेल मांगी जाती है।
  4.  डीएलएड मैं प्रवेश मेरिट के आधार पर होता है।
  5. डीएलएड का फॉर्म भरने के बाद आपकी मेरिट बनती है
  6. उसी के अनुसार काउंसलिंग कराई जाती।
  7. जिसमे कॉलेज को भरवाकर आपको मेरिट के अनुसार आपके भरे हुए कॉलेज के अनुसार आपको कॉलेज मिल जाता है।
  8. यह सभी प्रक्रिया ऑनलाइन होती है।
  9. इसके बाद आपको जो कॉलेज मिलता है उस कॉलेज में जाकर आपको फीस जमा कर एडमिशन मिल जाता है।

 

D.el.ed में कौन-कौन से सब्जेक्ट होते हैं?

Dled कोर्स 2 साल का होता है। जिसमे आपको दोनों साल मे कुल चार सेमेस्टर होते है। जिनमे आपको विभिन्न प्रकार के सब्जेक्ट पढाये जाते है। चलिए अब जान लेते है कि D.el.ed में कौन-कौन से सब्जेक्ट होते हैं?

First Semester

  • बाल विकास एवं सीखने की प्रक्रिया
  • शिक्षण अधिगम के सिद्धांत
  • हिंदी
  • गणित
  • सामाजिक अध्यान
  • संस्कृत
  • कला
  • संगीत
  • विज्ञान
  • कंप्यूटर
  • शारीरिक शिक्षा
  • इंटर्नशिप

Second Semester

  • भारतीय समाज और प्रारंभिक शिक्षा
  • प्रारंभिक शिक्षा के नवीन प्रयास
  • गणित
  • हिंदी
  • सामाजिक अध्यान
  • विज्ञान
  • कला
  • संगीत
  • अंग्रेजी
  • समाजोपयोगी उत्पादक कार्य
  • शारीरिक शिक्षक
  • इंटर्नशिप

Third Semester 

  • शैक्षिक मूल्यांकन क्रियात्मक शोध एवं नवाचार
  • समावेशी शिक्षा
  • सामाजिक अध्यान
  • हिंदी
  • विज्ञान
  • गणित
  • संस्कृत
  • उर्दू
  • संगीत
  • शारीरिक शिक्षक
  • कंप्यूटर
  • कला
  • इंटर्नशिप

Fourth Semester

  • आरंभिक स्तर पर भाषा के पठन लेखन एवं गणितीय क्षमता का विकास
  • शैक्षिक प्रबंधन एवं प्रशासन
  • सामाजिक अध्यान
  • हिंदी
  • विज्ञान
  • गणित
  • अंग्रेजी
  • शांति शिक्षा एवं सतत विकास
  • शारीरिक शिक्षा
  • स्वास्थ्य शिक्षा
  • कला
  • संगीत
  • इंटर्नशिप

डी एल एड की फीस कितनी है?

डीएलएड की फीस प्रत्येक राज्य की अलग अलग हो सकती है किंतु उत्तर प्रदेश मैं डीएलएड की फीस 40k से लेकर 50k के आस पास होती है जो की प्राइवेट कॉलेजों कि फीस है। अगर आपको अपने अंको के मेरिट के आधार पर डाइट मिलती है तो आपको फीस 15k के आस पास होती है। जो कि प्राइवेट कॉलेजों से काफी कम है।

बीटीसी और डीएलएड मैं क्या अंतर हैं?

बीटीसी की फुल फॉर्म बेसिक टीचिंग सर्टिफिकेट है। जबकि डीएलएड की फुल फॉर्म डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन है। इनके नाम अलग अलग है लेकिन इन दोनों का मतलब एक ही होता है। क्योंकि पहले इस कोर्स का नाम BTC था लेकिन अब dled रख दिया गया है। अब इसे dled के नाम से जाना जाता है।

डीएलएड और बीएड में क्या अंतर है?

दोस्तो अगर आप डीएलएड और बीएड में क्या करे समझ नही आ रहा है। तो हम आपको पूरी जानकी प्रदान करेंगे। दोस्तो बीएड वह छात्र करते है। जिन्हे अपर प्राइमरी, टीजीटी, पीजीटी, बीईओ आदि भर्ती की तैयारी करते है। जबकि डीएलएड सिर्फ प्राइमरी और अपर प्राइमरी के टीचर बनने के लिए किया जाता है। दोस्तो अगर आपको छोटे बच्चो को पढ़ाना पसंद है। तो आप डीएलएड कर सकते है।

दोस्तो एनसीटीई ने 2018 में बीएड को प्राइमरी में शामिल किया था। जिससे बीएड वाले प्राइमरी के भी शिक्षक बन सकते थे। किंतु 2023 में सुप्रीम कोर्ट ने एनसीटीई की गाइडलाइन को अवैध बताया जिससे बीएड को अब प्राइमरी से बाहर कर दिया है। किंतु अभी कुछ कहा नहीं जा सकता की प्राइमरी में बीएड भविष्य में शामिल होगा की नही। अगर कोई सूचना मिलती है तो आपको अपडेट कर दिया जायेगा।

 

डीएलएड करने के क्या फायदे हैं?

Dled करने से कई सारे फायदे होते है। तथा आप एक टीचर बनकर इस देश के भविष्य को सवार सकते है। क्योंकि आप डीएलएड करने के बाद प्राइमरी स्कूल के टीचर बनते है। जहा आपको छोटे छोटे बच्चो को पड़ा सकते है। डीएलएड करने के बाद आप tet तथा सुपरटेट की परीक्षा देने के लिए तैयार हो जाते है। उसके बाद आप शिक्षक बन सकते है। डीएलएड करने के बाद प्राइवेट स्कूल मैं भी पड़ा सकते है।

  • अपर प्राइमरी टीचर
  • प्राइमरी टीचर
  • ट्यूशन प्वाइंट
  • होम ट्यूशन
  • जूनियर टीचर
  • करियर काउंसलिंग

डीएलएड कौन कर सकता है?

डीएलएड हर कोई कर सकता है जिसने ग्रेजुएशन की हो। डीएलएड करने के लिए कोई ओर अन्य डिग्री की आवश्यकता नहीं होती है। दोस्तो अगर आप उत्तर प्रदेश से है। तो आपको ग्रेजुएशन के बाद ही डीएलएड कर सकते है।

डीएलएड की पढ़ाई कैसे करें?

डीएलएड की पढ़ाई करने के लिए आपको कुछ जायदा करने की जरूरत नहीं है क्योंकि अगर आप डीएलएड कर रहे है तो आप की मेरिट भी अच्छी होगी और आप पड़ने मैं भी अच्छे होंगे तो आपके लिए डीएलएड की पढ़ाई कुछ भी कठिन नहीं होगी। कुछ सब्जेक्ट मनोविज्ञान से संबंधित होते है। जो याद करने होते है। बाकी आप डीएलएड की पढ़ाई के लिए कुछ भी विशेष नही करना होता है।

 

निष्कर्ष – Conclusion

आपको हमारी पोस्ट Up deled kya hai? डी एल एड उत्तर प्रदेश कैसी लगी आप हमे कमेंट कर जरूर बताए। अगर आपको इससे संबंधित कोई और जानकारी चाहिए तो आप हमे कमेंट कर प्रश्न पूछ सकते है। आपके प्रश्न का जवाब हम जल्द से जल्द देने की कोशिश करेंगे।

 


FAQ- UP D.El.Ed (Diploma in Elementary Education) से संबंधित पूछे जाने वाले प्रश्न।


 

Q.1 UP D.El.Ed क्या है?

Ans. UP D.El.Ed दो साल का elementary education course होता है। जिसे उत्तर प्रदेश एजुकेशन बोर्ड (UPBEB) द्वारा कराया जाता है.

Q.2 UP D.El.Ed ki योग्यता क्या है?

Ans. UP D.El.Ed करने के लिए छात्रों के पास इंटर में 50% मार्क्स तथा ग्रेजुएशन होना जरूरी है.

Q.3 UP D.El.Ed के लिए एप्लाई कैसे करे?

Ans. UP D.El.Ed करने के लिए छात्रों को उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते है। जिसमे पर्सनल डिटेल तथा क्वालिफिकेशन तथा फोटो तथा हस्ताक्षर मांगे जाते है।

Q.4 UP D.El.Ed कितने साल का होता है?

Ans. उत्तर प्रदेश मैं D.El.Ed course दो साल का होता है। जिसमे 4 सेमेस्टर होते है।

1 thought on “जाने 2024 में D.el.ed में कौन-कौन से सब्जेक्ट होते हैं? सभी सेमेस्टर की जानकारी।”

Leave a comment