सरकारी बस कंडक्टर कैसे बने?|सैलरी,योग्यता,सिलेबस|

अगर आप भी सरकारी बस कंडक्टर कैसे बने नही जानते है। तब आपको फिकर करने कोई की कोई बात नही है। क्योंकि इस आर्टिकल को पड़ने के बाद आप इसके विषय जान जायेंगे। तो हम आपको इस ब्लॉग पोस्ट में सरकारी बस कंडक्टर कैसे बने? से संबंधित सबकुछ जानेंगे। कृपया आप इस पोस्ट को पूरा पढ़े तभी आप बस कंडक्टर के विषय में जान सकते है।

वैसे तो आपको पता होगा की कंडक्टर कोन होता है। तथा बस कंडक्टर का क्या काम होता है? जानते होगें लेकिन अगर आप नही जानते है। तो हम इस ब्लॉग में आपको बताएंगे।

दोस्तो वैसे कंडक्टर की जॉब काफी कठिन होती है। क्योंकि इसमें रुपए का हिसाब किताब रखना काफी जरूरी होता है। जिससे आपको सावधानीपूर्वक करना होता है। अगर कुछ भी गड़बड़ होती है तो आपको अपनी जेब से रुपए भरने पड़ सकते है। और दिनभर बस में सफर करना काफी चुनौती भरा हो सकता है। क्योंकि रोज बस में सफर करना आसान नहीं होता है।

साथियों अगर आप एक बस कंडक्टर के तौर पर ज्वॉइन करते है। तो आपको कई सुविधा भी दी जाती है। जैसे की रेलवे विभाग में होता है। राज्य सरकार अपने रोडवेज कर्मचारियों को फ्री में किसी भी बस सेवा में आप यात्रा कर सकते है। तथा इसके अतरिक्त आपके परिवार के सदस्यो के लिए भी फ्री पास दिए जाते है।

2023 में सरकारी बस कंडक्टर कैसे बने?

बस कंडक्टर की जगह राज्य सड़क और परिवहन द्वारा निकाली जाती है। जो की अलग अलग राज्य के लिए अलग अलग होती है। प्रत्येक राज्य सरकार अपने राज्य में बस कंडक्टर की वेकेंसी निकालती है। जिसमे देश के लाखो छात्र इस परीक्षा में भाग लेते है। किंतु जो छात्र कठिन परिश्रम करते है। उनको बस कंडक्टर की जॉब मिलती है। इसमें कुछ हजार छात्रों को नौकरी मिलती है।

आज के समय में कोई भी सरकारी जॉब की परीक्षा सरल नहीं होती है। अगर आपको भी ऐसा लगता है। कि आप इस परीक्षा को कम समय देकर पास कर सकते है। तो आपको यह जॉब कभी भी नही मिलेगी। अगर आप इस जॉब को पाना चाहते है। तो आप आज और अभी से इस परीक्षा की तैयारी शुरू कर दे।

Bus Conductor Syllabus Pdf

दोस्तो अगर आप सरकारी बस कंडक्टर की तैयारी कर रहे है तो आपको इसके सिलेबस के विषय में पता होना चाहिए। जिससे आप अपनी तैयारी को और मजबूती दे सके। क्योंकि बिना सिलेबस के किसी भी एग्जाम की तैयारी करने से कोई लाभ नहीं होता है।

 

सरकारी बस कंडक्टर कि चयन प्रक्रिया क्या है?

सरकारी बस कंडक्टर बनने के लिए आपको निम्न प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ता है। जो निम्न प्रकार हैं –

  • सबसे पहले आपको इस परीक्षा का फॉर्म भरना होगा।
  • फॉर्म भरने के बाद परीक्षा देनी होगी।
  • परीक्षा देने के बाद आपको ये परीक्षा पास करनी होगी।
  • इसके बाद कभी कभी इस परीक्षा के लिए साक्षात्कार के लिए भी बुलाया जा सकता है।
  • इन सभी में पास होने के बाद आपको जॉब दे दी जाती है।
  • जॉब मिलने के बाद आपकी ट्रेनिंग होती है।
  • ट्रेनिंग में टिकट मशीन के विषय में सिखाया जात है। की मशीनी से टिकट कैसे काटें

बस कंडक्टर का Syllabus और सब्जेक्ट List क्या है?

बस कंडक्टर बनने के लिए आपको एग्जाम पास करना होता है। जिसके लिए आपको इस परीक्षा की तैयारी करनी होती है। इसके लिए आपको निम्न सब्जेक्ट इस परीक्षा में पूंछे जाते है। जो की निम्नलिखित है-

  • जनरल इंटेलिजेंस (General intelligence)
  • जनरल नॉलेज (General knowledge)
  • रीजनिंग (Reasoning)
  • इंग्लिश लैंग्वेज (English language)
  • मैथमेटिक्स (Mathematics)
  • जनरल हिंदी (General Hindi)

 

बस कंडक्टर क्या करता है?

जब आप रोडवेज बस की यात्रा करते है। तो आपको चालक तथा परिचालक दो लोग बस में होते है। जिसमे चालक का काम बस चलाना होता है। जिसे हम ड्राइवर भी कहते है। तथा दूसरा परिचालक होता है। जिसे हम कंडक्टर पुकारते है।

बस कंडक्टर का काम आप जहां की यात्रा कर रहे है। वहा तक की टिकट काटना। मतलब की बस कंडक्टर का काम सिर्फ टिकट काटना तथा ये भी देखना है की कही कोई फ्री में बस की यात्रा तो नही कर रहा है। इसके बाद एकात्रित किए गए धन राशि को अपनी डीपो में जमा कराना होता है।

 

बस कंडक्टर योग्यता तथा एक कंडक्टर के पास क्या होना चाहिए?

बस कंडक्टर बनने के लिए शैक्षिक योग्यता के लिए आपके पास इंटर की परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। या फिर आपके पास आईटीआई का सर्टिफिकेट वाले छात्र भी इस परीक्षा को दे सकते है।

तथा इसके अतरिक्त आपकी उम्र न्यूनतम 18 तथा अधिकतम 45 वर्ष मांगी जाती है। लेकिन प्रत्येक राज्य में भिन्न भी हो सकती है। इसीलिए किसी भी परीक्षा का फॉर्म आने के बाद उसका नोटिफिकेशन अवस्य पढ़े। तथा रिजर्व कैटेगरी के लिए अतरिक्त छूट दी गई है।

 

बस कंडक्टर की सैलरी कितनी होती है? रोडवेज कंडक्टर सैलरी 2023

सरकारी नौकरी में वेतन तो अधिक नहीं होता है। किंतु जॉब सिक्योरिटी के लिए प्रत्येक छात्र सरकारी जॉब की तैयारी करते है। बस कंडक्टर की सैलरी 25 हजार से लेकर 30 हजार के बीच होती है। किंतु यह सैलरी अलग अलग राज्य पर निर्भर होती है।

 

ड्राइवर और कंडक्टर में क्या अंतर है?

अब हम जान लेते है की ड्राइवर और कंडक्टर में क्या अंतर होता है? क्योंकि इन दोनो के बिना रोडवेज यानी सरकारी बस चल नही सकती है। बस में को व्यक्ति गाड़ी चलाता है। उसे ड्राइवर कहते है। जैसे की आओ नॉर्मल जिंदगी में भी ड्राइवर शब्द का प्रयोग किया जाता है। जब कोई कार, बाइक, ट्रेन, बस, ट्रक आदि को चलाने वाले को ड्राइवर कहते है।

लेकिन कंडक्टर आपको अधिकतर एंट्री करने वाले गेट पर बैठे होते है। और यह बस में सवारियों को भरने के लिए आवाज लगाते है। तथा इसके बाद ये टिकट कटते है। रुपए पैसे का काम सारा कंडक्टर का होता है।

 

निष्कर्ष – Conclusion

हमने हमारी इस पोस्ट sarkari bus conductor kaise bane के विषय में जानकारी देने की कोशिश की। आशा करते है की आप को हमारी यह पोस्ट अच्छी लगी होगी। अगर आपको हमारी पोस्ट अच्छी लगी तो आप हमे अपनी प्रतिक्रिया कमेंट कर दे सकते है। अगर आपको इस परीक्षा से संबंधित अगर अन्य कोई प्रश्न है तो आप हमसे बेझिझक पूछ सकते है। धन्यवाद।

Leave a comment