आपके ग्रेजुएशन में अगर 50% नही है, तो जाने क्या आप बीएड कर सकते है या नहीं?

आज के भागदौड़ से भरे इस जीवन में शिक्षा ने एक महत्वपूर्ण भूमिका बना ली है और उच्च शिक्षा में और भी बढ़ती हुई रुचि के कारण बच्चे नए करियर विकल्पों की ओर मुड़ रहे हैं। इसके बावजूद, कई छात्र अपनी स्नातक की डिग्री में 50% से कम मार्क्स प्राप्त करते है तो उनके मन में संदेह आता है।

क्या मेरे पास ग्रेजुएशन में 50% नहीं है, क्या मैं बीएड कर सकता हूँ? अगर आप भी इस प्रश्न को खोजा रहे है। तो आप सही जगह आए है। हम आपको कम नंबर होने पर भी बीएड कैसे करते है। बताएंगे जिससे आप अपने आगे के करियर को आग बड़ा सके।

यह सवाल उन सभी छात्रों के मन में उत्पन्न हो सकता है जो ग्रेजुएशन में 50% से कम अंक प्राप्त करने के बाद बीएड करने की सोच रहे हैं। हालांकि, यह जानना महत्वपूर्ण है कि क्या ऐसे छात्र बीएड के लिए पात्र होते हैं या नहीं।

 

क्या मेरे पास ग्रेजुएशन में 50% नहीं है, क्या मैं बीएड कर सकता हूँ?

बीएड कोर्स का प्रमुख उद्देश्य आपको शिक्षक बनाना होता है। क्योंकि इस कोर्स को करने के बाद ही आप शिक्षक बन सकते है। लेकिन अगर आपके ग्रेजुएशन में 50% से कम अंक है। तो आप बीएड नही कर सकते है। क्योंकि बीएड करने के लिए सभी कैटेगरी के छात्रों के लिए न्यूनतम 50% अंक होना अनिवार्य होता है।

अतः अगर आप ग्रेजुएशन के बाद बीएड करने की सोच रहे है। तो आप नही कर पाएंगे। किंतु अगर वही आप पोस्ट ग्रेजुएशन में 50% अंक ले आते है। तो आप बीएड कर सकते है। इसके लिए अब आपको पोस्ट ग्रेजुएशन करना होगा इसके बाद आप 50% से अधिक अंक लाकर बीएड कर सकते है। और अपने सपनो को साकार कर सकते है।

 

पोस्ट ग्रेजुएशन के बाद बीएड कर सरकारी शिक्षक बन सकते है?

ऐसे छात्र जिनके ग्रेजुएशन में 50% अंक से कम है। और पोस्ट ग्रैजुएशन की परीक्षा 50% अंक के साथ पास कर ली है। और अब आप बीएड कर लेते है। तो इसके बाद आप सरकारी टीचर नही बन सकते है। क्योंकि सरकारी टीचर बनने के लिए आपके पास ग्रेजुएशन में 50% अंक होना अनिवार्य है। किंतु आप PG से बीएड करने के बाद आप प्राइवेट टीचर के तौर पर प्राइवेट स्कूल में पड़ा सकते है।

[hurrytimer id=”615″]

Leave a comment