[2023] Up Tet Kya Hai in Hindi || यूपीटेट क्या है?

इस लेख में up tet kya hai in hindi में जानेंगे। अगर आप भी उत्तर प्रदेश में सरकारी टीचर बनने का सपना देख रहे है तो आपके लिए यूपीटीईटी पास करना अनिवार्य है। तथा हम इस पोस्ट में uptet kya hai के विषय मैं सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त करेंगे। मैं अपनी पूरी कोशिश करूंगा की आपको uptet के हर एक पहलू को अच्छी तरह से समझा सकू।

Table of Contents

 

Up Tet Kya Hai in Hindi – यूपीटेट क्या है?

सबसे पहले हमे जानना होगा की up tet kya hai और क्यों होता है। uptet की परीक्षा प्राइमरी तथा अपर प्राइमरी मैं छात्रों को पढ़ाने के लिए कराई जाती है। अगर आप class 1-5 पढ़ाना चाहते है तो आपको PAPER- 1 का एग्जाम देना होगा। और अगर आप class 6-8 पढ़ाना चाहते है तो आपको PAPER- 2 का एग्जाम देना होगा। और अगर आप चाहे तो दोनो की परीक्षा भी दे सकते है क्योंकि प्राइमरी तथा अपर प्राइमरी की वेकेंसी अलग अलग निकलती है। Uptet की परीक्षा उत्तर प्रदेश एजुकेशन बोर्ड के द्वारा कराई जाती है। Uptet परीक्षा पास करने के बाद ही आप टीचर बन सकते है। क्योंकि इसे पास किए बिना आप सुपर टेट की परीक्षा नही दे सकते है।

 

TET का मतलब क्या होता है?

टीईटी का मतलब Teacher Eligibility Test (केन्द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा) होता है। टीईटी पास छात्र ही भविष्य मैं टीचर बनने के लिए तैयार होते है। क्योंकि इसे पास किए बिना कोई भी टीचर नही बन सकता है।

 

यूपीटेट के लिए योग्यता क्या होनी चाहिए?

UPTET देने के लिए आपके पास बीटीसी/डीएलएड का डिप्लोमा या बीएड की डिग्री होना अनिवार्य है। अगर आपने इन कोर्स मैं एडमिशन ले लिया है। तो भी आप इस परीक्षा को दे सकते है। Uptet सिर्फ वही छात्र दे सकते है। जो उत्तर प्रदेश के मूल निवासी हो। क्योंकि प्रत्येक राज्य के लिए उनका टेट अलग अलग होता है।

यूपीटेट के लिए आयु कितनी है? Uptet age limit kya hai?

UPTET की उम्र जनरल तथा ईडब्ल्यूएस के लिए 18 से 35 वर्ष है। जबकि ओबीसी के लिए तीन वर्ष की छूट तथा एससी/एसटी के लिए पांच वर्ष की छूट प्रदान की गई है।

 

यूपीटेट में कौन कौन से विषय आते हैं?

Uptet के दो पेपर होते है। जोकि प्राइमरी तथा अपर प्राइमरी के लिए होता है। और दोनो पेपर मैं विषय अलग अलग होते है। पहले जान लेते है की पेपर 1 मैं कितने सब्जेक्ट होते है।

1. प्राइमरी class 1-5 के लिए विषय –  PRIMARY SUBJECT

Uptet की प्राइमरी परीक्षा मैं 5 विषय आते है जो इस प्रकार है।

  • Child development आता है। इसमें छोटे बच्चो के डेवलपमेंट के विषय मे पढ़ना होता है। इससे पेपर मैं 30 प्रश्न 30 नंबर के आते है।
  • Mathematics गणित से भी 30 प्रश्न 30 नंबर के पूछे जाते है।
  • Hindi हिंदी से भी 30 प्रश्न 30 नंबर के पूछे जाते है।
  • Optional subject इसमें आप अपनी पसंद से इंग्लिश, संस्कृत या उर्दू मैं से कोई एक विषय चुन सकते है। तथा इससे भी 30 प्रश्न 30 नंबर के पूछे जाते है।
  • Environment पर्यावरण से भी 30 प्रश्न 30 नंबर के पूछे जाते है।

Uptet की प्राइमरी स्तर पर सभी पांच सब्जेक्ट आते है। जिसमे कुल 150 प्रश्न 150 नंबर के पूछे जाते है।

2. अपर प्राइमरी के लिए विषय -UPPER PRIMARY SUBJECT

 

  • Child development आता है। इसमें छोटे बच्चो के डेवलपमेंट के विषय मे पढ़ना होता है। इससे पेपर मैं 30 प्रश्न 30 नंबर के आते है।
  • गणित और विज्ञान जिन्होंने ग्रेजुएशन साइंस स्ट्रीम से की है ( समाजिक विज्ञान आर्ट स्ट्रीम के छात्रों के लिए) तथा इससे कुल मिलाकर 60 प्रश्न 60 नंबर के पूछे जाते है।
  • Hindi हिंदी से भी 30 प्रश्न 30 नंबर के पूछे जाते है।
  • Optional subject इसमें आप अपनी पसंद से इंग्लिश, संस्कृत या उर्दू मैं से कोई एक विषय चुन सकते है।

 

यूपीटेट में कितने नंबर पर पास है?

अगर आपने uptet की परीक्षा दे दी है या देने जा रहे तो आप के लिए कैटेगरी की हिसाब से अलग अलग पासिंग मार्क्स निर्धारित किए गए है।

जनरल/ईडब्ल्यूएस – 90 मार्क्स (150 का 60% मार्क्स) तथा ओबीसी/एससी/एसटी – 82 मार्क्स (150 का 55% मार्क्स)

 

UP-TET Documents Required-

अगर आप uptet का फॉर्म भरने जा रहे है तो आपको जानना चाहिए की आपको इस फॉर्म को भरने के लिए किन किन डॉक्यूमेंट की आवश्यकता होगी।

  • हाईस्कूल की मार्कशीट और सनद
  • इंटर की मार्कशीट और सनद
  • ग्रेजुएशन की फाइनल ईयर की मार्कशीट और सर्टिफिकेट
  • बीएड या बीटीसी/डीएलएड की फाइनल ईयर की मार्कशीट और सर्टिफिकेट।
  • स्कैन फोटो और हस्ताक्षर
  • मूल निवास प्रमाणपत्र
  • जाति प्रमाण पत्र

 

टेट एग्जाम पास करने के बाद क्या होता है?

उत्तर प्रदेश मैं 2018 से पहले को भी भरती आई थी सभी मैं टेट एग्जाम पास करने वाले छात्रों की मेरिट बनाकर उन्हें सरकारी टीचर बन दिया जाता था। किंतु अब जो भी भरती आती है सभी मैं uptet पास करने के बाद आपको सुपर टेट की परीक्षा भी पास करनी होगी। अतः अगर आप uptet परीक्षा पास कर लेते है। तो आप सुपर टेट की परीक्षा दे सकते है।

UP-TET Ki Fees Kitni Hai-

Uptet की फीस अलग अलग कैटेगरी के लिए अलग अलग है। जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस के लिए 600 रुपए फीस है। जबकि रिजर्व कैटेगरी के छात्रों के लिए 400 रुपए फीस है।

 

निष्कर्ष – Conclusion

आपको हमारी पोस्ट up tet kya hai in hindi कैसी लगी हमे अपना कीमती फीडबैक हमे कमेंट कर अवश्य दे । अगर आपको इस पोस्ट से संबंधित और कोई जानकारी लेना चाहते है तो आप हमारे telegram तथा whatsup ग्रुप से जुड़ सकते है।

 

प्राइमरी टीचर कोर्स-Primary Teacher Course in Hindi 2023

 


FAQ for Up Tet Kya Hai in Hindi –


 

Q.1 यूपी टेट का पेपर कौन कौन दे सकता है?

Ans. यूपी टेट का पेपर हर वो स्टूडेंट दे सकता है जिसने बीएड,बीटीसी,डीएलएड मैं एडमिशन लिया है या इन्होंने इन कोर्स को कर लिया हो। इसके अलावा कोई और इस परीक्षा को नही दे सकता है।

Q.2 TET कितने साल का कोर्स है?

Ans. TET कोई कोर्स नही है इसे पास करने के बाद आप टीचर बनने के लिए तैयार हो जाते है। यह एक क्विलिफाइंग परीक्षा होती है। जिसे यूपी सरकार द्वारा कराया जाता है।

Q.3 यूपीटेट के बाद क्या करना होता है?

Ans. Uptet पास करने के बाद अगर आप सरकारी टीचर बनना चाहते है तो आपको सुपर टेट की तैयारी करनी होगी।

Q.4 यूपीटेट में कितने पेपर होते हैं?

Ans. Uptet में प्राइमरी तथा अपर प्राइमरी को मिलाकर दो पेपर होते है।

Q.5 टेट की परीक्षा कितनी बार दे सकते हैं?

Ans. टेट की परीक्षा आप जितनी बार चाहे उतनी बार दे सकते है। अगर आपको लगता है की आप अगली बार इससे अच्छे मार्क्स ला सकते है। तो आप इस परीक्षा को से सकते है।

Q.6 यूपीटेट के लिए अधिकतम आयु कितनी है?

Ans. Uptet के लिए अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है।

Q.7 यूपी टेट का फॉर्म कब से भरेंगे 2023?

Ans. यूपी टेट 2023 मैं फॉर्म कब भरे जायेंगे ये तो सिर्फ up सरकार पर निर्भर करता है। वैसे तो हर साल uptet की परीक्षा होती है।

 

up tet syllabus pdf in hindi

यूपीटेट की सबसे अच्छी किताब कौन सी है?

1 thought on “[2023] Up Tet Kya Hai in Hindi || यूपीटेट क्या है?”

Leave a comment